श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- घुनघुटी क्षेत्र में जंगल, जल और जमीन को लेकर बजरंग पावर कंपनी के खिलाफ जारी विरोध के बीच वन विभाग की कार्रवाई सामने आई है। वन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में बजरंग पावर कंपनी की एक जेसीबी मशीन जब्त की गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद घुनघुटी क्षेत्र में कंपनी की गतिविधियों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। जंगल क्षेत्र में मशीनों के प्रवेश और नियमों के पालन को लेकर अब वन विभाग की कार्रवाई भी सामने आने लगी है।
जानकारी के अनुसार बजरंग पावर की एक जेसीबी मशीन वन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में पकड़ी गई, जिसके बाद वन विभाग ने मशीन को जब्त कर लिया। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मशीनरी अथवा भारी उपकरणों का प्रवेश नियमों और निर्धारित अनुमति के अधीन होता है। ऐसे में अनधिकृत प्रवेश का मामला सामने आने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को अपने कब्जे में लिया है।
अनधिकृत प्रवेश पर जब्त हुई जेसीबी
जंगल संरक्षण के बीच कार्रवाई चर्चा में













