SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » खेती-किसानी: मालवा की तर्ज पर शहडोल में भी होगी काबुली चने की खेती, पहली बार 30 किसानों को मिला मौका

खेती-किसानी: मालवा की तर्ज पर शहडोल में भी होगी काबुली चने की खेती, पहली बार 30 किसानों को मिला मौका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले में खेती के नए विकल्प तलाशने के लिए कृषि विभाग ने एक और नवाचार की शुरुआत की है। अब शहडोल के खेतों में भी मालवा की तर्ज पर काबुली चने की फसल लहलहाने की तैयारी है। जिले में पहली बार काबुली चने की खेती का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए आत्मा परियोजना के तहत 30 किसानों का चयन किया गया है। प्रत्येक किसान एक-एक एकड़ में इसकी बोवनी करेगा। विभाग ने किसानों के लिए चार क्विंटल बीज की व्यवस्था की है, जिसे अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

कृषि विभाग का मानना है कि जिले की मिट्टी और जलवायु काबुली चने की खेती के अनुकूल हो सकती है। इसी संभावना को देखते हुए रबी सीजन में यह प्रयोग शुरू किया गया है। चयनित किसानों को बोवनी से पहले प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि फसल की वैज्ञानिक तरीके से खेती और देखभाल की जा सके।

सफलता मिली तो बढ़ेगा रकबा

आत्मा परियोजना के डीडीओ ओएस वर्मन ने बताया कि इस वर्ष नवाचार के तहत किसानों से काबुली चने की खेती कराई जा रही है। किसानों को अनुदान पर बीज दिया जा रहा है। यदि मौसम अनुकूल रहा और उत्पादन बेहतर मिला तो अगले वर्ष खेती का रकबा बढ़ाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य किसानों को ऐसी फसलों से जोड़ना है, जिनसे परंपरागत खेती के मुकाबले बेहतर आमदनी की संभावना बन सके।

चिया की खेती से लिया सबक, बाजार पर भी नजर
जिले में इससे पहले चिया की खेती का प्रयोग भी किया गया था। किसानों को उत्पादन तो अच्छा मिला, लेकिन उपज बेचने के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध नहीं होने से उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। खरीदारों की कमी के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ी।इस बार काबुली चने की खेती के साथ बाजार की संभावनाओं को भी अहम माना जा रहा है। सामान्य चने की तुलना में काबुली चने के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। देशभर में इसकी मांग भी बनी रहती है। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि यह प्रयोग सफल रहा तो शहडोल के किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प तैयार हो सकता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us