SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआइ का प्रदर्शन

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआइ का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः भारी बारिश के बीच विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की आवाज उठाई। एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ियों एवं अनियमितताओं के विरोध में जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी बारिश के बीच सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया।

एनएसयूआइ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एटीकेटी दर्शाया गया है। संगठन का कहना है कि परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं के कारण विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने की मांग की। मांग की गई कि प्रथम ६ वर्ष का संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।

शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए और विद्यार्थियों का संशोधित एवं सही परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी किया जाए। मूल्यांकन प्रभारी पूर्णिमा शर्मा को पद से हटाया जाए। पूरक परीक्षा का आवेदन शुल्क 1600 से घटाकर 700 किया जाए। इसी तरह से विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका निश्शुल्क देखने की सुविधा दी जाए। रीवैल्यूएशन एवं री. टोटलिंग की सुविधा निश्शुल्क की जाए। जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us