SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के सांदीपनि विद्यालय छतवई में सीएम ने देखी संकेतवाणी वेबसाइट, अंग्रेजी अक्षरों में बदलने से मूक-बधिरों के लिए सहायक

शहडोल के सांदीपनि विद्यालय छतवई में सीएम ने देखी संकेतवाणी वेबसाइट, अंग्रेजी अक्षरों में बदलने से मूक-बधिरों के लिए सहायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल । नीति आयोग के प्रोजेक्ट के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय छतवई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के सामने स्वयं विकसित संकेतवाणी वेबसाइट का प्रदर्शन किया।

अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों में परिवर्तित किया जा सकता

इस वेबसाइट के माध्यम से हाथों की विभिन्न मुद्राओं को अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों में परिवर्तित किया जा सकता है।विद्यालय के विद्यार्थी प्रिंस, रवि, हीरालाल, दिव्यानी एवं ममता ने मुख्यमंत्री को वेबसाइट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

मूक.बधिर व्यक्तियों को संवाद करने में सहायक

विद्यार्थियों ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से हाथों की विभिन्न मुद्राओं को अक्षरों में परिवर्तित किया जा सकता है, जिससे मूक.बधिर व्यक्तियों को संवाद करने में सहायता मिल सकती है।

सीएम ने की विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर त्रि.आयामी मुद्रण तकनीक के संबंध में भी जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा विकसित इस तकनीकी नवाचार का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

मई 2026 से प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में मई 2026 से सांदीपनि विद्यालय छतवई में यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

विद्यालय की प्राचार्य अर्चना खरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग सहित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल से परिचित कराना है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us