SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में निर्माणाधीन मकान में सरिया लगा रहे मजदूरों को लगा करंट, मिस्त्री की मौत; दो झुलसे

उमरिया में निर्माणाधीन मकान में सरिया लगा रहे मजदूरों को लगा करंट, मिस्त्री की मौत; दो झुलसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मकान निर्माण के दौरान सरिया लगाया जा रहा था।

विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया सरिया

सरिया ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

सरिया लगाते समय हुआ हादसा
मानपुर-जयसिंहनगर मार्ग के किनारे निजी भूमि पर राहुल गुप्ता द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सरिया लगाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही विद्युत तार के संपर्क में आ गया।
जोरदार झटका लगा और वे गिर पड़े

सरिया पकड़कर काम कर रहा मिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। वहीं, सरिया के संपर्क में आने से दो अन्य मजदूरों को भी बिजली का जोरदार झटका लगा और वे गिर पड़े। घटना के बाद कार्यस्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में घोषित किया मृत

मानपुर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने अशोक कोरी पिता रामकृपाल कोरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 9 को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल दोनों मजदूरों का उपचार किया गया।

उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई है। घटना की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार में शोक का माहौल रहा।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मानपुर थाना प्रभारी बृजकिशोर गर्ग ने बताया कि घटना के संबंध में मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ऊंचे सरिये तारों के पास ले जाते समय रखें सतर्कता

ऊंचे सरिये और अन्य निर्माण सामग्री को विद्युत तारों के पास ले जाते समय विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us