SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके दिया शादी का झांसा, तीन बार गर्भपात कराया, अश्लील वीडियो बनाने वाला शहडोल में गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके दिया शादी का झांसा, तीन बार गर्भपात कराया, अश्लील वीडियो बनाने वाला शहडोल में गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर एक 23 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था

युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर बार.बार शारीरिक संबंध बनाने, तीन बार गर्भपात कराने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए बुढार पुलिस ने आरोपी कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।

जनवरी 2024 में दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए

शिकायत में युवती ने बताया था कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान केशवाही निवासी कनिष्क सिंह से हुई थी। जनवरी 2024 में दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए।

युवक ने शादी का भरोसा दिलाया था

आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाया और 29 अक्टूबर 2024 को ग्राम कुम्हारी में एक खाली बाड़े में ले जाकर शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी लगातार संबंध बनाता रहा

युवती का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा था कि वह तीन बार गर्भवती हुई पर युवक ने गर्भपात कराया।

वायरल करने की धमकी दे रहा था

आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था।साथ ही विवाह करने से मना कर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की बात कही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us