श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः जिले बाकी इंदवार थाना पुलिस ने करीब छह वर्ष से फरार हत्या के प्रयास एवं आर्म्स ना एक्ट के एक शातिर आरोपित को का गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा क जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। अभी भी दो अन्य आरोपित फरार हैं। पुलिस के अनुसार थाना इंदवार में वर्ष 2020 में फरियादी प्रताप सिंह लोनी निवासी ग्राम खलौंध की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 209/2020 दर्ज किया गया था।
मामले में रामनरेश केवट, विशाल मिश्रा, नितिन सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह, रोहित उर्फ शनि उपाध्याय, आशीष ठाकुर एवं अभिषेक उपाध्याय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत प्रकरण कायम किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया था, जबकि रोहित उर्फ शनि उपाध्याय, आशीष ठाकुर और अभिषेक उपाध्याय घटना के बाद से लगातार फरार थे और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे।
गठित की गई थी टीमः
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित उर्फ शनि कुमार उपाध्याय (33) निवासी भटपुरा, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में छिंदवाड़ा जिले के खमारपानी क्षेत्र में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को 18 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय उमरिया में पेश किया। मामले के अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में टीआइ नंदलाल धुर्वे, एसआइ वेद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर यादव, गौरव तिवारी व साइबर सेल के प्रधान आरक्षक संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







