SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल जिला पुलिस में 100 से ज्यादा कर्मचारियों के तबादले

शहडोल जिला पुलिस में 100 से ज्यादा कर्मचारियों के तबादले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक आधार पर बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। यह तबादले तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक किए गए हैं। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित पुलिसकर्मियों को तीन दिनों के अंदर नए पदस्थापना स्थल पर रवाना करना सुनिश्चित करें।

का.उप. निरीक्षक राकेश मिश्रा को थाना सीधी से थाना सोहागपुर, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास्तव को रक्षित केन्द्र से थाना जैतपुर, सहायक उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह को रक्षित केन्द्र से साइबर सेल और सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र तिवारी को रक्षित केन्द्र से कोतवाली भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक अवधराज सिंह रक्षित केन्द्र से एसडीओपी कार्यालय धनपुरी और सहायक उप निरीक्षक रामरतन शुक्ला रक्षित केन्द्र से थाना देवलोंद पदस्थ किए गए हैं।

का. सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुशवाहा रक्षित केन्द्र से थाना सीधी, सहायक उप निरीक्षक श्रीनिवास तिवारी रक्षित केन्द्र से थाना कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक क्लेमेंट जॉन रक्षित केन्द्र से थाना पपौंध और सहायक उप निरीक्षक रामानंद तिवारी रक्षित केन्द्र से थाना गोहपारू भेजे गए हैं। सहायक उप निरीक्षक सम्हर लाल बनवासी और सहायक उप निरीक्षक दीपक सिंह परिहार को रक्षित केंद्र से क्रमशः जैतपुर और सीधी थाने में पदस्थ किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us