SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कटनी में गिरोह चढ़ा हत्थे, एक चूक से पहुंची जीआरपी, ट्रेनों में करते थे चोरी, सोने के जेवर बरामद

कटनी में गिरोह चढ़ा हत्थे, एक चूक से पहुंची जीआरपी, ट्रेनों में करते थे चोरी, सोने के जेवर बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  कटनी। जीआरपी कटनी ने ट्रेन में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के चोरी के सोने के जेवर बरामद किए हैं।

रेल पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा

रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल मरावी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपितों को दबोचा।

आरोपितों में कटनी और मझौली सिहोरा के युवक

पकड़े गए आरोपितों में कटनी और मझौली सिहोरा निवासी शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाडा, राहुल ठाकुर और हर्ष खगार शामिल है।

लंबे समय से वारदात को अंजाम दे रहे थे

पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर वारदात कर रहा था। आरोपितों के कब्जे से एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की बाली मिली है।

दो मुख्य आरोपित जीआरपी थाना कटनी के निगरानी बदमाश हैं

ट्रेन में तीन चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह के दो मुख्य आरोपित जीआरपी थाना कटनी के निगरानी बदमाश हैं। इन पर पहले से कई चोरी के केस दर्ज हैं।

न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है

सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है और अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में जीआरपी के साथ आरपीएफ की टीम ने भी संयुक्त रूप से कार्रवाई में शामिल रही।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us