SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक्सपायरी आयरन सिरप का वितरण

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक्सपायरी आयरन सिरप का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जिला मुख्यालय के पुरानी बस्ती स्थित वार्ड नंबर 36 के आंगनबाडी केंद्र में पोलियो की खुराक पीने आए बच्चों के अभिभावकों को यहां डयूटी पर तैनात आशा कार्यकर्ता ने एक्सपायरी डेट की आयरन सिरप बांट दी। यह तो अच्छा रहा कि लोगों ने इस पर गौर कर लिया और फिर आनन फानन में इस एक्सपायरी डेट वाले आयरन सिरप को घरों से उठवाया गया।

हुआ ये कि रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत मासूमों को पोलियो की खुराक पिला रहा है। वार्ड नंबर 36 में आयरन सिरप भी बांट दिया गया। कल्लू आटा चक्की के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जब एक महिला अपने बच्चे को दवा पिलवाने पहुंची तो महिला को आयरन की टैबलेट और एक सिरप की बोतल भी थमा दी और कहा कि हफ्ते में दो बार, एक. एक चम्मच पिला देना। महिला जब सिरप लेकर घर पहुंची, तो स्वजनों ने देखा तो सिरप की डेट एक्सपायर हो चुकी थी।

आक्रोशित स्वजन सिरप लेकर केंद्र पर पहुंचे तो हडकंप मच गया। इसके बाद आंगनबाड़ी अमला आनन-फानन में उन सभी पालकों को फोन लगा-लगाकर सिरप वापस मंगवाने की जुगत में जुटा रहा।

सवाल यह उठता है कि मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली यह एक्सपायरी दवा आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंची कैसे क्या स्टोर से सप्लाई के वक्त और वितरण से पहले किसी ने इसकी जांच क्यों नहीं की। इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डा अंशुमन सोनारे से बात की गई तो उनका कहना था कि मैंने कार्यकर्ता से बात की है, तो उसने कहा है कि मैंने सिरप वापस मंगा लिए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us