श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा में दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। कैथा चौराहा स्थित महेंद्र सिंह की किराना दुकान में बैठे उनके पुत्र दीपक सिंह को तेज रफ्तार बेकाबू कार ने टक्कर मार दी।
कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसी पुलिस के अनुसार ब्यौहारी की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान में बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रीवा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में ले लिया घटना से गांव में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ जारी है।







