श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जंगलों के सिमटते दायरे से मानव. वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। कल्याणपुर स्थित एक स्कूल के पास रविवार की सुबह एक घायल हिरन मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गोसेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल वन्य जीव का रेस्क्यू किया। संस्थान की ओर से गौरव राल्ही मिश्रा, प्रकाश सेन एवं टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक हिरन को सुरक्षित कब्जे में लिया।
इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों मयंक अग्निहोत्री एवं सुरेश बैगा की उपस्थिति में उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। लगातार जंगलों की कटाई कर नई-नई कालोनियां बसाई जा रही हैं, जिससे जंगलों का दायरा तेजी से सिमटता जा रहा है। इसका सीधा असर वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास पर पड़ रहा है, जिसके कारण वे भोजन और सुरक्षा की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं।
पिछले एक माह के दौरान यह चौथी घटना है, जब कोई वन्य प्राणी शहर की सीमा में पहुंचा या घायल अवस्था में मिला। इस हिरन का गोसेवकों ने उपचार किया।











