श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जयसिंहनगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपहरण कर दो दिन तक अपने घर में छिपाकर रखे रहा। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी घर से साबुन लेने के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।
समय बीतने के साथ स्वजन की चिंता बढ़ती गई और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो जयसिंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पड़ोस में रहने वाले युवक पर आशंका जताया। पुलिस ने संदिग्ध युवक के घर पर दबिश दिया और तलाशी के दौरान किशोरी उसके घर में मिली।
इस दौरान आरोपित ने उसके साथ जबरन दुराचार भी किया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर …लिया है। जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।









