श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोलः कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर 68 नंग नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। पुलिस टीम द्वारा पुरानी बस्ती में दबिश देकर दानिश खान को दबोचा, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर नंशीले इंजेक्शन खरीदने, बेचने एवं सेवन करने की पुष्टि की। आरोपित ऋषभ रजक के कब्जे से कुल 68 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। साथ ही आरोपित आकाश माझी से बाइक
जब्त की गई। पुलिस ने इनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया। इस मामले में दानिश खान 23 निवासी वार्ड क्रमांक 29 दुर्गा मंदिर के पास, आकाश माझी 30 निवासी वार्ड क्रमांक 09 एचपी गोदाम के पास पांडवनगर, उमेश पनिका 22 निवासी वार्ड क्रमांक 09 पीडब्ल्यूडी कालोनी एवं 02 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। आंरोपित जानू उर्फ प्रफुल्ल फरार है, जिसकी तलाश कोतवाली पुलिस कर रही है।







