SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » धनपुरी की CMO पूजा बुनकर दिल्ली में सम्मानितः डिकार्बनाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली राष्ट्रीय पहचान; जिलेवासियों ने की सराहना

धनपुरी की CMO पूजा बुनकर दिल्ली में सम्मानितः डिकार्बनाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली राष्ट्रीय पहचान; जिलेवासियों ने की सराहना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल जिले की नगर परिषद धनपुरी की सीएमओ पूजा बुनकर को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान द्वारा आयोजित डिकार्बनाइजेशन भारतीय शहर संवाद एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर विकेंद्रीकरण पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।

देशभर के विशेषज्ञों की मौजूदगी में मिला सम्मान

इस कार्यशाला में देश के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि, शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शहरों में कार्बन उत्सर्जन को कम करना, पर्यावरण की सुरक्षा और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान धनपुरी नगर परिषद द्वारा किए जा रहे पर्यावरण से जुड़े कार्यों और नवाचारों की विशेष सराहना की गई।

यूएनईपी ने धनपुरी के प्रयासों को बताया प्रेरणादायक

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के भारत प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार हितेश वैद्य ने धनपुरी नगर परिषद के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छोटे शहर भी अगर मजबूत इच्छाशक्ति और सही योजना के साथ काम करें,तो वे देश और दनिया के लिए उदाहरण बन सकते हैं। इससे यह साफ होता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

शून्य कार्बन उत्सर्जन का लिया संकल्प

सम्मान मिलने के बाद सीएमओ पूजा बुनकर ने कहा कि नगर परिषद धनपुरी ने शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य पूरी तरह हासिल करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मिले तकनीकी और नीतिगत सुझावों का उपयोग शहर के पर्यावरण अनुकूल और संतुलित विकास में किया जाएगा।

प्रदेश की पहली डिकार्बनाइजेशन सिटी बनाने की तैयारी

पूजा बुनकर ने कहा कि आने वाले समय में धनपुरी को प्रदेश की पहली डिकार्बनाइजेशन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी।

इस उपलब्धि पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है। यह सम्मान धनपुरी नगर परिषद की पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us