श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- Gwalior-Etawah National Highway: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे ट्री स्टर्ड रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इटावा रोड स्थित क्वारी नदी पुल से ग्वालियर रोड स्थित सूर्या होटल तक रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।
भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे ट्री स्टर्ड रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इटावा रोड स्थित क्वारी नदी पुल से ग्वालियर रोड स्थित सूर्या होटल तक रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।
बता दें कि सड़क किनारे खड़े जानलेवा पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है। ग्वालियर-इटावा हाईवे पर कुछ दिनों पहले एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी।
शुक्र है कि उसमें सवार महिला एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गई थी। इससे सबक लेते हुए यातायात पुलिस ने शहर में ऐसे सभी पेड़ों और चिह्नित स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का निर्णय लिया है, जिनके चलते सड़क हादसा होने की आशंका बनी रहती है।










