SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » मोबाइल की लत और रात को जागने से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, एम्स भोपाल के शोध में बड़े खतरे की चेतावनी

मोबाइल की लत और रात को जागने से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, एम्स भोपाल के शोध में बड़े खतरे की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    AIIMS Bhopal: अगर आप भी ऐसे लोगों में शुमार हैं जो रात में घंटों मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहते हैं या फिर आपकी नींद का कोई तय समय नहीं है, तो अपनी जीवन शैली बदल डालिए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के शोध के अनुसार नींद की गड़बड़ी सीधे तौर पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को न्योता दे रही है।
भोपाल। अगर आप भी ऐसे लोगों में शुमार हैं जो रात में घंटों मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहते हैं या फिर आपकी नींद का कोई तय समय नहीं है, तो अपनी जीवन शैली बदल डालिए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के शोध में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि नींद की गड़बड़ी सीधे तौर पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को न्योता दे रही है।
शोध के मुताबिक, नींद प्रभावित होने से शरीर का सुरक्षा तंत्र इस कदर कमजोर हो जाता है कि कैंसर कोशिकाएं पैर पसारने लगती हैं।
‘कुदरती अलार्म’ की महत्ता बताई
एम्स भोपाल में जैव रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार और उनकी टीम ने इस शोध के जरिए शरीर में चलने वाले उस ‘कुदरती अलार्म’ की महत्ता बताई है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘सर्कैडियन रिद्म’ यानी जैविक घड़ी कहते हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us