SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » गुना: खेत में लगी आग की चपेट में आकर महिला और बकरियां झुलसीं, दमकल वाहन खराब होने से मचा हड़कंप

गुना: खेत में लगी आग की चपेट में आकर महिला और बकरियां झुलसीं, दमकल वाहन खराब होने से मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  गुना। जिले के आरोन क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में एक खेत में खड़ी फसल में बुधवार शाम आग लग गई। इससे आग की चपेट में आकर कुछ बकरी और एक महिला झुलस गई। बाद में गुना से आग बुझाने फायर बिग्रेड भेजी गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पुलिस ने गुना नपा को आग की सूचना दी। इस पर गुना से आग बुझाने दमकल वाहन भेजा गया। हालांकि तब तक बकरी और महिला आग की चपेट में आकर झुलस गए थे।
देर रात तक बुझाई आग
देर रात तक आग बुझाने का कार्य किया गया। मामले में नगर परिषद सीएमओ आरोन दिनेश सोनी ने बताया कि उनका दमकल वाहन कई दिनों से खराब है, जो गुना में मरम्मत के लिए भेजा गया है।
10 पुरानी दमकल के भरोसे ग्रामीण
फिलहाल एक छोटे दमकल से काम चला रहे हैं। खराब दमकल करीब 10 वर्ष पुराना होकर आए दिन खराब होता रहता है। नए दमकल वाहन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जल्द ही नए दमकल वाहन का प्रबंध करेंगे।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us