SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पेपर लीक मुद्दे पर हुआ संवाद, कांग्रेस ने किया आयोजन

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पेपर लीक मुद्दे पर हुआ संवाद, कांग्रेस ने किया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिला युवा कांग्रेस के द्वारा “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों के साथ खुलकर संवाद स्थापित किया गया। संवाद के दौरान राहुल गांधी के कोटा और देहरादून के दौरे का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। इसमें शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के अनुरूप अधिक सशक्त, समावेशी और सार्थक बनाने की उनकी सोच और प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपस्थित छात्रों ने इसे गंभीरता से सुना और अपने सवाल व सुझाव भी रखे। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा, रोजगार व पेपर लीक जैसी समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, मुशरान खान, शेख साजिल, सोनू चौबे, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम उद्देश्य छात्रों की आवाज को मंच देना और शिक्षा व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करना बताया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us