SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गुना में दिनदहाड़े लूट… कलेक्शन एजेंट की आंखों में डाला पेपर स्प्रे, 17 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार

गुना में दिनदहाड़े लूट… कलेक्शन एजेंट की आंखों में डाला पेपर स्प्रे, 17 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  गुना। तीन बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक कलेक्शन एजेंट से 17 लाख रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना ने बदमाशों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर निवासी वासुदेव यहां एक धनिया व्यापारी का कलेक्शन एजेंट है। वह गुना में बड़ा जैन मंदिर के पास किराये का कमरा लेकर रहता है।

बस स्टैंड जाते समय शीतला माता मंदिर के पास बदमाशों ने किया हमला

बुधवार सुबह वह कुंभराज जाने के लिए किराए के कमरे से पैदल ही बस स्टैंड के लिए निकला। इसी दौरान शीतला माता मंदिर के पास पायगा मोहल्ला रोड पर तीन बदमाशों ने उसकी आंखों में पेपर स्प्रे डाल दिया। अचानक हमले से वासुदेव जबतक संभल पाता तीनों बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। उस बैग में करीब 17 लाख रुपये थे। बदमाश भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

पचोर के व्यापारी से कलेक्ट किए थे रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटीं पुलिस की 6 टीमें

घटना के बाद आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित वासुदेव ने बताया कि बैग में रखे रुपये बीती शाम पचोर के एक व्यापारी से लेकर वह कुंभराज में अपने सेठ संजू शिवहरे को देने के लिए निकला था। इसी दौरान यह घटना हो गई। आईजी के निर्देश पर पुलिस की छह टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us