SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में सड़क पर गुंडागर्दी: नशे में धुत कार ड्राइवर ने बाइक को मारी टक्कर, स्टंटबाजी देख भड़के लोगों ने जमकर पीटा

शहडोल में सड़क पर गुंडागर्दी: नशे में धुत कार ड्राइवर ने बाइक को मारी टक्कर, स्टंटबाजी देख भड़के लोगों ने जमकर पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेय न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल-बुढार नेशनल हाईवे-43 पर रात होते ही शराब के नशे में वाहन चलाने और स्टंटबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीती रात सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक लग्जरी कार चालक शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में स्टंटबाजी कर रहा था। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर भागने लगा। इसी बीच लोगों ने कार के सामने पत्थर मारकर उसे रोक लिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की स्टंटबाजी और उसके बाद की मारपीट साफ दिखाई दे रही है।
एक ही रात में दूसरी दुर्घटना

इसी रात एक अन्य घटना में, शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने ढाबे के पास खड़ी एक कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश और मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहडोल-बुढार हाईवे पर स्थित कई ढाबों में देर रात तक शराब परोसी जाती है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और हाईवे पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us