श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- जिले के लिए इस वर्ष की 12वीं बोर्ड परीक्षा खास रही। विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान समूह) के छात्र कार्तिक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उमरिया का नाम रोशन किया है। मानपुर स्थित नवज्योति अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कार्तिक ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान हासिल किया है।
कार्तिक की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा स्कूल और जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है, जो अब अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। खास बात यह रही कि कार्तिक ने पढ़ाई के दौरान सभी विषयों पर संतुलित ध्यान दिया।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी कार्तिक की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उनका कहना है कि कार्तिक शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
कार्तिक की सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों और कस्बों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही दिशा, मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत की होती है।उमरिया जिले के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है और उम्मीद है कि भविष्य में भी यहां के छात्र इसी तरह जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।







