SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » विवाद हुआ तो पत्नी ने कहा, पति गांजा बेचता है, गांजे के पैकेट का वीडियो बना पुलिस कमिश्नर को भेजा, हो गई जेल

विवाद हुआ तो पत्नी ने कहा, पति गांजा बेचता है, गांजे के पैकेट का वीडियो बना पुलिस कमिश्नर को भेजा, हो गई जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    Indore News: इंदौर में एक महिला ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि पुलिस के नशामुक्ति अभियान से प्रभावित होकर वो सूचना दे रही है। पति से महत्वपूर्ण कानून है। मेरा पति गांजा बेचता है।

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति को हवालात में पहुंचा दिया। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और सवा किलो गांजा बरामद किया। आरोपित का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो बनाया और सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को भेज दिया। लसूड़िया पुलिस ने सोमवार रात महालक्ष्मी नगर क्षेत्र से आरोपित बुद्ध किरण भिड़े (इंदिरा नगर) को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। भिड़े की बांबे अस्पताल के समीप पान की दुकान है। उसका पत्नी मंजू से विवाद हो गया था।

कॉल कर बताया पति अवैध कामों में लिप्त है

महिला अकाउंटेंट है। उसने घर में छुपा रखा गांजे का वीडियो बनाया और आयुक्त को वाट्सएप पर भेज दिया। महिला ने कॉल कर बताया कि पति अवैध कामों में लिप्त है। पान-गुटखे की आड़ में गांजा और स्मैक बेचता है। स्कूली बच्चे भी नशे के आदी हो चुके हैं। आयुक्त ने अफसरों को वीडियो भेज तत्काल कार्रवाई करवाई। पुलिस ने भिड़े के घर की तलाशी ली तो सवा किलो गांजा मिल गया। उसने सनावद और बड़ी ग्वालटोली के पैडलर से गांजा खरीदना स्वीकारा है।

महिला बोली- मेरी दो बेटियां हैं, पढ़ाई पर असर पड़ता है

महिला के अनुसार पति घर से ही गांजा बेच रहा था। उसने तराजू भी रखा था। पैडलर और नशेड़ी गांजा खरीदने आते थे। मेरी दोनों बेटियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा था। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा चार फरवरी को मारपीट तक कर दी। महिला मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहती है। उस वक्त भी महिला ने शिकायत की पर गांजा नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने भिड़े को प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेज दिया था।

सास-ससुर और दामाद पर भी सप्लाई का आरोप

महिला ने इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो बहुप्रसारित किया है। उसने कहा कि पुलिस के नशामुक्ति अभियान से प्रभावित होकर सूचना दी। पति से महत्वपूर्ण कानून है। महिला ने कहा कि गांजे की सप्लाई में ससुर शेषराव, सास शोभा, देवर भीमराव और दामाद दिलीप व दीपक भी शामिल हैं। बुद्ध किरण तो शहर में ही सप्लाई करता था। दामाद बाहर तक सप्लाई करने जाते थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us