SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » पैराडाइज गोल्ड कप: शहडोल ने सीधी को किया परास्त

पैराडाइज गोल्ड कप: शहडोल ने सीधी को किया परास्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    उमरियाः अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता. के 27 वें सोपान का चौथा मुकाबलाआज अमर शहीद स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीधी की टीम ने सधी हुई और शानदार – शुरुआत की, लेकिन डीसीए शहडोल के चुस्त क्षेत्ररक्षण एवं कसी हुई गेंदबाजी के दबाव में सीधी की पूरी टीम 28.01 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। शहडोल की ओर से गेंदबाजी में आरुष, चतुर्वेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 34 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि प्रयाग एवं प्रशांत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया तथा दो बल्लेबाज रनआउट हुए। शहडोल के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाकर माहौल को और रोमांचक बना दिया और पावरप्ले, के शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन जोड़ दिए, जिससे मुकाबला एकतरफा होता नजर आने लगा।

खेल का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए टीम को जीत की ओर पहुंचा दिया और डीसीए शहडोल ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। शहडोल की ओर से बल्लेबाजी में जोंटी ने 46 गेंदों में 54 रन, सचिन ने 17 गेंदों में 38 रन तथा सत्यार्थ ने 27 गेंदों में 35 रनों की विस्फोटक पारियां खेलीं, वहीं सीधी की ओर से गेंदबाजी में मयूर ने 2 विकेट तथा मांडलिक ने 1 विकेट प्राप्त किया। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए शहडोल के आरुष चतुर्वेदी को पैराडाइज टूर्नामेंट कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश शर्मा द्वारा मैन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। जम्मू एंड कश्मीर व मैहर का मुकाबलाः अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन का मुकाबला जम्मू एंड कश्मीर एवं मैहर के मध्य खेला जाएगा। दूसरे चरण की शुरुआत में यह पहला मुकाबला होगा, जिसमें राज्य से बाहर की टीम मैदान पर उतरकर अपना दमखम दिखाएगी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us