श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोलः सोहागपुर थाना पुलिस ने शासकीय माता सबरी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर के प्रधानाचार्य की सूचना पर गुम हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल खोज निकाला और स्वजनों को सौंप दिया। इस बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह बालिका 08 जनवरी 2026 की शाम गिनती के दौरान अनुपस्थित पाई गई। छात्रावास एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। थाना सोहागपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया। बालिका ‘को 19 जनवरी को सकुशल दस्तयाब किया गया। उसके बयान और विवेचना के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं।







