SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » यूजीसी के विरोध में सर्व समाज सौंपेगा ज्ञापन

यूजीसी के विरोध में सर्व समाज सौंपेगा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोलः उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन के लिए विनियम 2026 के विभाजनकारी प्रविधानों के विरोध में आज छह फरवरी को सर्व समाज के लोग, सामाजिक संगठनों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने विरोध करने की योजना बनाई है। इनके द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। ज्ञापन देने के लिए गुरुवार को एक बैठक हुई जिसमें कहा गया कि यह बिल नफरत फैलाने वाली एवं समाज में विभाजनकारी नीति को बढ़ावा देने वाला प्रतीत होता है।

गुरुवार को एक तैयारी बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अन्यायपूर्ण नीति के विरोध में शहडोल के सर्व समाज समन्वय समिति के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही दोपहर में जय स्तंभ चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद से प्रकाश तिवारी, जय किशन तिवारी, जिला कायस्थ समाज

से सुनील खरे, जिला ब्राह्मण समाज से पंडित वाल्मीकि गौतम, रायल राजपूत संगठन से शिवम सिंह, सर्व वैश्य समाज से लक्ष्मण गुप्ता, पेंशनर एसोसिएशन से एसपी गौतम, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद से पंडित दया शंकर शुक्ला, त्रिलोकीनाथ गर्ग, राममिलन शर्मा, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला, निखिल त्रिपाठी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से शक्ति सिंह चंदेल, अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष से अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us