SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में रेल ड्राइवर के घर से लाखों की चोरी:गहने, नकदी ही नहीं, राशन, कपड़े और साबुन तक चुरा ले गए

शहडोल में रेल ड्राइवर के घर से लाखों की चोरी:गहने, नकदी ही नहीं, राशन, कपड़े और साबुन तक चुरा ले गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेल ड्राइवर के घर से लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोरों ने गहने और नकदी ही नहीं, बल्कि घर में रखा राशन, कपड़े और यहां तक कि साबुन तक चुरा लिए।

यह घटना रेलवे कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर की है। पीड़ित लोको पायलट धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि वह अपने भाई की मौत के बाद परिवार के साथ एक हफ्ते के लिए गांव गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

5 लाख के गहने, 15 हजार नकदी चोरी

धर्मेंद्र गौतम ने पुलिस को बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 15 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसके अलावा चोरों ने किचन से गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामान भी नहीं छोड़ा।

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने किराना का सामान और कपड़े भी चुरा लिए। धर्मेंद्र गौतम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें चोर साफ-साफ दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इन चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us