SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » घर से कर रहे हैं बिजनेस, तो बिजली कंपनी लगाएगी जुर्माना… पढ़‍िए पूरी खबर

घर से कर रहे हैं बिजनेस, तो बिजली कंपनी लगाएगी जुर्माना… पढ़‍िए पूरी खबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल में घरों से व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई करने जा रही है। यदि आपके घर में व्यवसाय हो रहा है और बिजली कनेक्शन घरेलू है, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे व्यवसाय के लिए गैर घरेलू कनेक्शन लें।

भोपाल। भोपाल शहर के रहवासी क्षेत्रों में लोग अगर अपने घरों से भी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने यहां बिजली कनेक्शन घरेलू ही ले रखा है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जल्द ही अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत टीमें घरों का निरीक्षण करेगी और यदि व्यावसायिक गतिविधियां मिलती है और कनेक्शन घरेलू पाया गया तो मालिक को जुर्माना देना पड़ेगा साथ ही दंडात्मक कार्रवाई से भी गुजरना होगा।

हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि जो मकान मालिक व्यावसायिक कनेक्शन लेगा वह कार्रवाई से बच सकेगा। बिजली कंपनी ने बताया कि शहर में घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा आवासीय परिसर में रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट, प्रायवेट होस्टल या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों जैसे कोचिंग क्लासेस, ब्यूटी पार्लर आदि चलाते हैं।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us