सीमा सिंह शहडोल -: Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है। राज कुशवाह के चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है, जो जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर हैं। पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है और उससे पूछताछ कर सकती है। आशंका है कि सोनम ने राज कुशवाह के जरिए हवाला के जरिए रुपये भिजवाए हों।
इंदौर (Indore News)। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया नाम सामने आया है, वो है देवास के जितेंद्र रघुवंशी का। सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह हवाला का काम भी करता था। उसके द्वारा चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। यह चारों अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर है। पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है।
राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी के बिजनेस से संबंधित हर काम देखता था। वो ही रुपयों का लेन-देन भी करता था। इसी को लेकर सोनम और राज के बीच लगातार बात होती रहती थी।
आशंका है कि इसी में से 50 हजार रुपये राज कुशवाह ने अपने साथियों को दिए थे, जिसके बाद वो ट्रेन से शिलांग पहुंचे थे। इसमें सोनम के द्वारा रुपये दिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।

अब जितेंद्र रघुवंशी से पूछताछ पर होगा खुलासा
पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी है। देवास में पुलिस जल्द ही उसे ढूंढकर पूछताछ कर सकती है। वह यह बता सकता है कि उसका राज कुशवाह और सोनम के साथ क्या रिश्ता है। आशंका है कि सोनम ने ही राज कुशवाह के जरिए लाखों रुपये हवाला के जरिए कही और भिजवाए हो।
सामने आए ये सवाल
- क्या राज कुशवाह के जरिए सोनम हवाला का कारोबार भी कर रही थी?
- क्या सोनम ने कहीं और रुपये भिजवाने के लिए हवाला का सहारा लिया?
- क्या सोनम हवाला के जरिए रुपये कहीं और भिजवाकर राज के साथ वहां शिफ्ट होने वाली थी?







