SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के पपौंध और बुढार में दो घरों से चोरी:1 लाख 80 हजार के जेवर और नकदी ले गए

शहडोल के पपौंध और बुढार में दो घरों से चोरी:1 लाख 80 हजार के जेवर और नकदी ले गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल के पपौंध और बुढार थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया।

पपौंध थाना क्षेत्र के बराबघेलहा गांव में नान बाई साहू के घर से चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख दस हजार रुपए की संपत्ति चुरा ली। इसमें सात हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।

बुढार थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में संतोष कुमार के घर से चोरों ने 70 हजार रुपए नकद और एक सोने की चेन चुरा ली। दोनों घटनाएं रात में हुईं। परिवारों को सुबह जागने पर चोरी का पता चला।

पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पपौंध थाना प्रभारी विजेंद्र मिश्रा के अनुसार संदिग्धों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।
इन घटनाओं से क्षेत्र के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us