सीमा सिंह शहडोल – इंदौर में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि आज से लागू हुई है और अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इंदौर दूध विक्रेता संघ और मप्र दुग्ध व्यवसायी संघ ने दाम बढ़ाने की घोषणा की है। दुकानों पर दूध की बिक्री 62 रुपये प्रति लीटर के दाम पर और बंदी का दूध 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
- दूध की लागत बढ़ने से किसानों के हित में दाम बढ़ाना आवश्यक।
- गर्मी में चारे, पशु आहार की कमी होती है और दाम बढ़ते हैं।
- बढ़े दामों का पैसा किसानों के पास जाएगा, विक्रेताओं को लाभ नहीं।
इंदौर(Indore Milk Prices Hike)। एक मार्च शनिवार से इंदौर शहर में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। शहर में दूध व्यापारी संगठनों ने दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इंदौर दूध विक्रेता संघ और मप्र दुग्ध व्यवसायी संघ ने घोषणा की है कि एक मार्च से दुकानों पर दूध की बिक्री 62 रुपये प्रति लीटर के दाम पर और बंदी का दूध 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
बंदी के दूध में सेवा शुल्क अलग से लिया जाएगा। मार्च से लागू ये दूध के दाम अगस्त तक प्रभावी होंगे। इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार दूध के दाम बढ़ाने से विक्रेताओं को कोई लाभ नहीं होगा।
गर्मी में चारे, पशु आहार की कमी होती है और दाम बढ़ते हैं। दूध की लागत बढ़ने के साथ किसानों के हित में दाम बढ़ाना आवश्यक है। बढ़े दामों का पैसा भी किसान के पास जाएगा।

इंदौर बाजार : दाल और बेसन की बिक्री कमजोर, गेहूं की आवक बढ़ने से भाव टूटे
चना दाल और बेसन में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। नए चने की आवक भी जोरदार देखी जा रही है। मिलर्स की लेवाली बेहद सुस्त होने से चना कांटे में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चना कांटा 150 रुपये घटकर 5500-5800 विशाल नया 5350-5500 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। घटे दामों पर भी लेवाली कमजोर देखी गई।
इधर, चना दाल में भी कारोबार कमजोर रहने से दाल के दामों में भी मंदी की उम्मीद की जा रही है। तुवर दाल में भी उपभोक्ता पूछताछ का भाव रहने से भाव कमजोर बने हुए है जिससे तुवर में मिलों की मांग कमजोर रहने से भाव लगातार नीचे की ओर जा रहे है।
तुवर दाल के रेट में गिरावट
शुक्रवार को तुवर में करीब 100 रुपये की ओर गिरावट दर्ज की गई। मसूर दाल में सीमित पूछताछ रहने से 50 रुपये का सुधार रहा। दूसरी ओर मटर के शुल्क मुक्त आयात का 28 फरवरी को अंतिम दिन है।
मटर आयात शुल्क नीति पर अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से व्यापार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार सरकार आयात शुल्क की छूट समाप्त कर सकती है। थोड़ा-बहुत भी शुल्क लागू हुआ तो बाजार में हल्की मजबूती बन सकती है।
मटर के रेट
यदि नोटिफिकेशन नहीं आता है तो जानकारों के अनुसार दिसंबर 2023 के पहले की यथा स्थिति बन जाएगी। मटर आयात शुल्क लगने की स्थिति में कनाडा में मटर के दाम में कमजोरी की संभावना है। मटर में बड़ी तेजी की संभावना तभी है जब आयात को प्रतिबंधित किया जाए या दिसंबर 2023 पहले की यथास्थिति बने।
पोर्ट (मुंद्रा-हजीरा और कोलकाता) पर मटर का भारी भरकम स्टाक बताया जा रहा है। बड़े इम्पोर्टर के पैसे फंसे हुए हैं और मटर में ड्यूटी लगने की सूरत में उनकी बिकवाली निकल सकती है। यदि मटर आयात शुल्क मुक्त समयसीमा बढ़ी तो मटर पर हल्का दबाव देखने को मिल सकता है।
अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डालर चना 42/44 10650, 44/46 10400, 50/52 9500, 58/60 8750 60/62 8650 रुपये प्रति क्विंटल भाव बताए गए।
दलहन-दाल
चना दाल 7600-7700 मीडियम 7800-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7450-7550 बेस्ट 7650-7750 मूंग दाल 9400-9500 बेस्ट 9600-9700 मूंग मोगर 10000-10100 बेस्ट 10200-10400 तुवर दाल 8900-9000 मीडियम 10100-10200 बेस्ट 10800-11000 ए. बेस्ट 11900-12000 ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 12300 उड़द दाल 8700-8900 बेस्ट 9000-9300 उड़द मोगर 10000-10100 रुपये प्रति क्विंटल।
दालों के दाम
दलहन-दाल चना कांटा नया 5500-5800 डंकी चना 5000-5250 नया विशाल 5350-5500 मसूर 6050-6100 तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7100-7200, महाराष्ट्र लाल 7200-7300, कर्नाटक 7200-7300 नई निमाड़ी 6500-7700 मूंग 8100-8200 एवरेज 7000-7500 मूंग बोल्ड बारिश 8000-8400 उड़द बेस्ट 8000-8200 उड़द मीडियम 6000-7500 रुपये।
इंदौर चावल भाव
दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल।







