SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » Maha Shivratri पर मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन शिवालयों में मनेगा Mahadev Mahotsav… भोजपुर, मंदसौर, ओंकारेश्वर सहित इन शहरों में आयोजन

Maha Shivratri पर मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन शिवालयों में मनेगा Mahadev Mahotsav… भोजपुर, मंदसौर, ओंकारेश्वर सहित इन शहरों में आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल –  पूरे देश में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश से खबर है कि यहां मोहन यादव सरकार का संस्कृति विभाग भी बड़े स्तर पर आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के 10 अति प्राचीन शिवालयों को चुना गया है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
  • संस्कृति विभाग करा रहा विविध सांस्कृतिक आयोजन
  • भक्ति, लोक संगीत और कविताओं से गूंजेगा परिसर
  • सोनकच्छ, शिवपुरी, टीकमगढ़ में भी होंगे आयोजन

 महाशिवरात्रि पर सरकार भोजपुर सहित प्राचीन शिवालयों वाले प्रदेश के दस स्थानों पर महादेव महोत्सव आयोजित कर रही है। इसमें शिव की महिमा सांस्कृतिक स्वरूप में दिखेगी।

भोजपुर में यह महोत्सव तीन दिन का और अन्य केंद्रों पर एक दिवसीय होगा। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग हर साल रायसेन जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर शिव मंदिर में महादेव भोजपुर उत्सव आयोजित करता है। इस साल इस उत्सव का विस्तार हो रहा है।

naidunia_image

नि:शुक्ल मिलेगा प्रवेश

  • संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि भोजपुर के अलावा प्रदेश के नौ अन्य स्थानों पर भी एक दिवसीय महादेव का आयोजन किया जा रहा है।
  • इनमें पिपलेश्वर महादेव मंदिर-सोनकच्छ (देवास), नरवर (शिवपुरी), कुंडेश्वर धाम-टीकमगढ़, पशुपतिनाथ मंदिर-मंदसौर, नीलकंठेश्वर मंदिर, उदयपुर (विदिशा), नागर घाट-ओंकारेश्वर, जुगलकिशोर मंदिर-पन्ना, देवतालाब मंदिर-मऊगंज और बटेश्वर मंदिर – मुरैना शामिल हैं।
  • यह आयोजन महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी को होना है। सभी स्थानों पर शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियां होंगी। प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से शुरू होंगी और प्रवेश निश्शुल्क होगा।

भोजपुर में ऋषभ के सितार और अरुणिता की आवाज का जादू

भोजपुर शिव मंदिर परिसर में महादेव भोजपुर उत्सव तीन दिन का होगा। यह 26 से 28 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखिराम शर्मा की प्रस्तुति होनी है। वहीं अंतिम दिन इंडियन आयडल फेम अरुणिता कांजीलाल अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगी।

भोजपुर में तीन दिनों में ये प्रस्तुतियां

  • 26 फरवरी – शिव भाई गुप्ता, खरगोन का लोकगायन, अभिलाष चौबे, सागर का बधाई लोकनृत्य, हीरामणि वर्मा, उज्जैन का मटकी लोकनृत्य, सुप्रसिद्ध सितार वादक और गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा की प्रस्तुति।
  • 27 फरवरी- अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी, भोपाल द्वारा ताल वाद्यकचहरी में शिव तांडव की प्रस्तुति। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डा. हरिओम पंवार, अनामिका अंबर, विष्णु सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली का कविता पाठ।
  • 28 फरवरी- राजकुमार ठाकुर, सागर का लोकगायन। संजय महाजन, बड़वाह का गणगौर नृत्य। अमित घारू, सागर का बरेदी एवं नौरता नृत्य। अरुणिता कांजीलाल, नचिकेल लेले एवं समूह का सुगम संगीत।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us