SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP: फांसी के फंदे पर लटके मिले मां-बेटे के शव, पास में रो रही थी 2 महीने की बेटी; हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी……….

MP: फांसी के फंदे पर लटके मिले मां-बेटे के शव, पास में रो रही थी 2 महीने की बेटी; हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी……….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 21 Jan 2025 . Saniya Ansari

28 वर्षीय डिंपल गिरवाल और उसका 4 साल का बेटा काव्यांश अपने घर की छत से फांसी पर लटके हुए मिले। जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो पड़ोसी उनके घर की ओर दौड़े। वहां उन्होंने डिंपल और काव्यांश को बेहोश पाया, जबकि उनकी दो महीने की बेटी फर्श पर रो रही थी।
Ultimate Guide to Crime Scene Investigation: Hawk Eye Forensic

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी बच गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या एवं हत्या का प्रयास हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि रविवार रात महू तहसील में यह घटना हुई जिसके संबंध में फिलहाल आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली गई है लेकिन सभी कोणों से जांच की जा रही है।

 

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर की ओर दौड़े पड़ोसी

बडगोंडा थाने के उपनिरीक्षक जगदीश दवार ने कहा, ‘‘नांदेड़ गांव में 28 वर्षीय डिंपल गिरवाल और उसका 4 साल का बेटा काव्यांश अपने घर की छत से फांसी पर लटके हुए मिले। पड़ोसियों ने हमें बताया कि वे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर की ओर दौड़े। उन्होंने डिंपल और काव्यांश को बेहोश पाया, जबकि उनकी दो महीने की बेटी फर्श पर रो रही थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची को महू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। दोनों मौतों की जांच की जा रही है। हमें संदेह है कि यह आत्महत्या-हत्या का मामला हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।’’

 

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद शख्स ने किया सुसाइड

उधर, राजगढ़ जिले में, अपनी पत्नी और सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि कश्यप नामक युवक ने रविवार को ब्यावरा शहर स्थित अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना ब्यावरा (शहर) के प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि घटना से पहले, अपने मोबाइल फोन से बनाये गए वीडियो में कश्यप ने अपनी पत्नी और सास-ससुर पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।

 

हर 15 दिन में अपने मायके जाती है पत्नी

सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में कश्यप ने दावा किया है कि उनकी पत्नी हर 15 दिन में अपने मायके जाती है और लौटने के बाद उनके परिवार से झगड़ा करती है। वीडियो में, कश्यप ने अपने ससुराल के लोगों पर मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन वह अकेले रहना चाहती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us