परिवार के साथ वह रसोई में गए। जहां पर भोजन प्रसाद बनाया। इस्कॉन शिविर और अडाणी ग्रुप की ओर से भंडारे की शुरुआत की।
भंडारे में दाल, सोयाबीन और आलू की सब्जी, रोटी, पूड़ी और हलवा परोसा। खुद भंडारे में भोजन किया। इस्कॉन मंदिर से संगम पहुंचे। यहां पत्नी प्रीति अडाणी के साथ गंगा पूजन किया। अब लेटे हनुमान मंदिर जाएंगे।
1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में आएंगी। दोपहर 12 बजे तक 27.41 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
महाकुंभ से जुड़ी 3 तस्वीरें



आतंकी खतरे के मद्देनजर महाकुंभ में ATS ने गंगाजल की जांच अपनी निगरानी में करानी शुरू कर दी। पहले भी संगम पर पानी की जांच रोज कराई जाती रही है, हालांकि अब इसमें ATS और डॉक्टरों की टीम शामिल की गई है।
सेंट्रल हॉस्पिटल में अब तक 1 लाख से ज्यादा मरीज पहुंचे
महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में हार्ट अटैक के 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं की डॉक्टर अब तक जान बचा चुके हैं। अब तक एक लाख से अधिक लोगों का इलाज किया गया। ICU में 183 मरीज ठीक हुए। वहीं, 580 का माइनर ऑपरेशन किया गया। एक लाख 998 लोगों ने OPD में दिखाया और 1 लाख 70 हजार 727 ब्लड टेस्ट भी किए गए।
योगी पूरी कैबिनेट के साथ कल संगम स्नान करेंगे

कल बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक महाकुंभ में होगी। इसमें योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम स्नान करेंगे। इससे पहले योगी ने 2019 कुंभ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी। तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया था।
डबल डेकर बस रेस्तरां ‘पंपकिन’ का उद्घाटन, व्रत के फूड भी मिलेंगे

महाकुंभ में यूपी के पहले डबल डेकर बस रेस्तरां ‘पंपकिन’ का आज उद्घाटन किया गया। सेक्टर-2 में मीडिया सेंटर के पास इस रेस्तरां में आप शाकाहारी खाने का आनंद ले सकते हैं। मेन्यू में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, चाइनीज, स्नैक्स, सूप आदि 45 तरह के व्यंजन मिलेंगे। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर 25 से 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां भोजन की दरें किफायती रखी गई हैं। विशेष त्योहारों पर व्रत में खाने के फूड भी रहेंगे।
कोविंद ने संगम में डुबकी लगाई

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगम में डुबकी लगाई। संगम पर पूजा की। उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे।
कोविंद बोले- यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाकुंभ में कहा- यहां की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मैं कई शिविर में गया। मैं बहुत खुश हूं। योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, मैं प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।







