SUBSCRIBE NOW

Home » अन्य » जयसिंहनगर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर:मौके पर ही दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

जयसिंहनगर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर:मौके पर ही दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कनाड़ी खुर्द में शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना में एक गंभीर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती में कराया गया। दोनों बाइक सवार कनाड़ी बाजार से जयसिंह नगर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया।

घायल युवक को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us