SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में वाहन ने मवेशियों को कुचला:दो की मौत, तीन घायल, बुढ़ार रोड बाईपास पर हुआ हादसा

शहडोल में वाहन ने मवेशियों को कुचला:दो की मौत, तीन घायल, बुढ़ार रोड बाईपास पर हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल में बुढ़ार रोड बाईपास पर एक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में दो मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य मवेशी घायल हुए हैं। घायल मवेशियों में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मवेशियों का एक झुंड सड़क पर बैठा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक मवेशी का सिर धड़ से अलग हो गया।

अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायल मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि घायल मवेशियों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि वे घायल मवेशियों के जल्द स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us