SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur News: दो दिनों की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, बेलगांव और कठना नदी का पुल भी जलमग्न

Anuppur News: दो दिनों की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, बेलगांव और कठना नदी का पुल भी जलमग्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      लगातार दो दिनों से जिले में हो रही झमाझम बारिश से रविवार को नदी-नाले उफान पर नजर आए। जहां छोटे पुल पर बाढ़ की स्थिति बन गई और ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर लोग पुल पार करते हुए नजर आए।

जिलेभर में बारिश के मौसम में लापरवाही तथा दुर्घटना में डूबने से कई लोगों की मौत हो जाने के बावजूद रविवार को बाढ़ के दौरान लापरवाही देखने को मिला, जहां अपनी जान को जोखिम में डालकर लोग बेफिक्र होकर नदी को पार करते रहे। वहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नहीं किए थे।

कठना नदी को बाढ़ में पार करता दिखाई युवक
अनूपपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडधोवा और ग्राम सेमरिहा चौराहा के बीच स्थित कठना नदी पुल पर रविवार को बाढ़ की स्थिति बनी रही। पुल काफी निकला होने के कारण इस पर जल्दी ही बाढ़ की स्थिति बन जाती है। ऐसे में एक बाइक सवार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि पुल पर बाढ़ की स्थिति होने के बावजूद नदी को जान जोखिम में डालकर पर करता हुआ नजर आया। मौके पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे जिसके कारण लोग नदी को पार कर जाते हुए नजर आए।

बेलगाव पुल में भी बाढ़
कोतमा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलगांव में भी कनई नदी पर छोटा रपटा होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। रात्रि से सुबह तक तेज बारिश के कारण नदी में तेज बहाव की स्थिति बनी रही। बेलगांव के साथ ही बछौली, तिलमनडाड, घोची मुंडा ग्रामों का आवागमन इसकी वजह से प्रभावित रहा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us