श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;- कमलानगर थाने में एक शिक्षक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से पति 35 लाख रुपये नकद की मांग करता था। न देने पर वह उससे मारपीट करता था। वहीं जब डेढ़ साल पहले दंपति को बेटी हुई तो बेटा न होने को लेकर भी पति और उसकी मां परेशान करते थे। शिकायत पर केस दर्ज।
भोपाल। कमलानगर थाने में एक शिक्षक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से पति 35 लाख रुपये नकद की मांग करता था। न देने पर वह उससे मारपीट करता था। वहीं जब डेढ़ साल पहले दंपति को बेटी हुई तो बेटा न होने को लेकर भी पति और उसकी मां परेशान करते थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पति और सास करते है प्रताड़ित
पीड़िता की उम्र 31 साल है। उसकी शादी 24 दिसंबर, 2022 में हुई थी। यह रिश्ता हिंदू रीति रिवाज से तय करते हुए सारांश उपाध्याय के साथ पीड़िता ने सात फेरे लिए थे। लेकिन, आरोपी पति और उसकी मां कल्पना उपाध्याय दहेज में 35 लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोपी परिवार गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी बंगला के पास रहता है। पीड़िता ने बताया कि पति एक स्कूल में शिक्षक हैं। शादी के दौरान परिवार ने उन्हें काफी दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग बढ़ती रही।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
कमला नगर थाना पुलिस ने प्रताड़ना, मारपीट, धमकाने के अलावा दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण 320/25 दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी छेड़छाड़ की एक पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने में कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे विवादों में आई थी। इस प्रकरण में भी अफसरों ने उन्हें फटकार लगाई थी।







