शैली पांडेय शहडोल Agneepath Yojna: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए युवाओं का जुनून बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार 33 प्रतिशत अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। लिखित परीक्षा जून में प्रस्तावित है और अभ्यर्थियों की संख्या 32 हजार 708 तक पहुंच गई है। सेना भर्ती कार्यालय ने सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
- ग्वालियर-चंबल अंचल में बढ़ रहा अग्निवीर बनने का जुनून।
- जून में होने वाली है अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षा।
- अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।
भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने वाले युवाओं का जुनून बढ़ता जा रहा है। इस बार 33 प्रतिशत अभ्यर्थी बढ़े हैं। सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़े बेशक ग्वालियर- चंबल अंचल के 10 जिलों के हैं, लेकिन कमोवेश देश के अन्य भर्ती कार्यालयों की भी यही स्थिति है।
इस बार लिखित परीक्षा में पिछली भर्ती के मुकाबले अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून माह में आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।







