शैली पांडेय शहडोल Pahalgam terror attack victim wife Jennifer: पहलगाम हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने पाकिस्तान पर भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेनिफर ने कहा कि उन चार आतंकियों को भी मारना चाहिए, जिन्होंने उनके पति की जान ली थी। जेनिफर ने कहा कि वे चार आतंकी आज भी बार-बार मेरी आंखों के सामने आते हैं।
HighLights
- पत्नी के सामने सुशील नथानियल को आतंकियों ने मार दी थी गोली।
- सुशील पत्नी, बेटी और बेटे के साथ कश्मीर घूमने के लिए गए थे।
- आतंकियों की फायरिंग में बेटी के पैर में भी लगी थी एक गोली।
पाकिस्तान पर भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद उन लोगों के दिलों को कुछ राहत मिली है, जिनके अपने पहलगाम आतंकी हमले का शिकार(Pahalgam terror attack victim) हुए। इंदौर के सुशील नथानियल भी इनमें से एक थे। सुशील की पत्नी जेनिफर ने कहा कि उन चार आतंकियों को भी मारना चाहिए, जिन्होंने हमला किया।







