SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » UP: दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका कर दी थी खारिज…….

UP: दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका कर दी थी खारिज…….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Prdesh . 30 Jan 2025 . Saniya Ansari

पीड़िता के अनुसार सांसद शादी का झांसा देकर चार वर्ष से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था।
Police arrested Congress MP from Sitapur accused of misdeeds court had rejected his anticipatory bail plea

यूपी के सीतापुर में गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

सांसद को को शहर कोतवाली पुलिस ने उनको लोहरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। सांसद के परिजनों की मानें तो सांसद एक प्रेस कांफ्रेंस कर सरेंडर करने वाले थे। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार किया।

बता दें कि हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सांसद की अग्रिम जमानत याचिका को बुधवार को खारिज किया था। न्यायाधीश राजेश चौहान ने दो हफ़्तों में सरेंडर करने को कहा था। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us