SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में 23 लाख रुपये की चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार; गलाया हुआ 110 ग्राम सोना, बाइक-स्कूटी और 2 लाख रुपये बरामद

रीवा में 23 लाख रुपये की चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार; गलाया हुआ 110 ग्राम सोना, बाइक-स्कूटी और 2 लाख रुपये बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    रीवा। रीवा पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 23 लाख रुपये बरामद किया गया है, जिसमें गलाया हुआ 110 ग्राम सोना भी शामिल है।

विशेष टीमों का गठन किया था

पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह ने शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भावना मरावी कर रही थीं।

संयुक्त टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया

नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राजीव पाठक के नेतृत्व में थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन शुक्ला और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद

पुलिस टीम ने घटनास्थलों और आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदातों में शामिल होना कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया।

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस के मुताबिक कुल 23 लाख का मशरूका जब्त किया गया है। इसमें 110 ग्राम गलाया हुआ सोना जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये, एक मोटरसाइकिल कीमत डेढ़ लाख, एक स्कूटी कीमत डेढ़ लाख और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

ये है आरोपी

उक्त मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकेश कुमार साकेत पिता महिपाल साकेत 25 वर्ष, निवासी ग्राम पलिया दुबान थाना लौर जिला मऊगंज, हाल निवास जियो पेट्रोल पंप के पीछे सोनरा थाना विश्वविद्यालय,सुनील सोनी 24 वर्ष, निवासी रघुनाथगंज थाना मनगवां,अब्दुल रहीम 28 वर्ष, निवासी रघुनाथगंज थाना मनगवां एवं सुरेश साकेत 28 वर्ष, निवासी पलिया दुबान थाना लौर जिला मऊगंज शामिल है।

चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी

पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक वीरेन्द्र पटेल, गौरव मिश्रा, दीपक तिवारी, उप निरीक्षक बृजेश सिंह सहित आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us