SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, रास्ता बदलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटा… विदिशा में मारपीट कर छीने 9 हजार

लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, रास्ता बदलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटा… विदिशा में मारपीट कर छीने 9 हजार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   विदिशा। रास्ते में लिफ्ट देने का भरोसा देकर 80 वर्षीय वृद्ध को मोटरसाइकिल पर बैठाया और कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर नौ हजार रुपये लूट लिए। पथरिया थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपित के कब्जे से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा निवासी कमरुद्दीन खां (उम्र 80 वर्ष) 27 अक्टूबर को ग्राम राजपुर से अपनी बेटी के घर लखनाखेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान बमुलिया ताल और लखनाखेड़ा के बीच मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक मिले। उन्होंने वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैठा लिया।

कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवक उन्हें दूसरे रास्ते पर ले गए। रास्ता बदलने पर वृद्ध ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने उन्हें मोटरसाइकिल से उतार दिया और हाथ–मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में वृद्ध के घुटनों, हाथों और सिर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उनके पास रखे नौ हजार रुपये छीनकर भाग निकले।
24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम और चोरी की बाइक बरामद

घटना के बाद वृद्ध ने पथरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी व कुरवाई एसडीओपी रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

 पित की पहचान कर राजपुर निवासी नदीम पिता अजीम खां (23) को गिरफ्तार किया और एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। उनके कब्जे से लूटे गए नौ हजार रुपये और चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us