SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » AISECT कार्यालय शहडोल में AI Literacy Mission के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AISECT कार्यालय शहडोल में AI Literacy Mission के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से AISECT द्वारा संचालित AI Literacy Mission के अंतर्गत AISECT कार्यालय, शहडोल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

AI शिक्षा और विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से AISECT द्वारा प्रतिवर्ष देशभर में कौशल विकास यात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में यह यात्रा शहडोल जिले के AISECT कार्यालय पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी बाजपेयी जी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की उपयोगिता, इसके विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को AI जैसी उभरती तकनीकों को समझने, उनका सकारात्मक उपयोग करने तथा बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा नई तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि श्रीमती कल्याणी बाजपेयी जी द्वारा AISECT कौशल विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर आगामी निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों तक AI शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करना, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना तथा युवाओं को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

AISECT की यह पहल शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us