SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 3 महीने से रिजल्ट अटका, 2024 की मार्कशीट भी नहीं मिलीः

3 महीने से रिजल्ट अटका, 2024 की मार्कशीट भी नहीं मिलीः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की दिक्कतें खत्म नहीं हो रही हैं। प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के नतीजे तीन महीने से अटके हैं। वर्ष 2024 की मार्कशीट भी अब तक नहीं मिली है।

इससे 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्हें अगली कक्षाओं में जाने और आगे की पढ़ाई में परेशानी हो रही है। नियमित कक्षाएं नहीं लगने और बुनियादी सुविधाओं की कमी से भी छात्र परेशान हैं।

छात्रों ने बस शुल्क के बावजूद बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस, नई किताबें और ई-लाइब्रेरी नहीं है। कंप्यूटर लैब और प्रायोगिक उपकरणों की कमी भी बताई गई है।

स्वच्छ पानी, वॉटर कूलर, क्लासरूम, वॉशरूम की सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं ठीक नहीं हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और मुफ्त वाई-फाई की मांग है। अभाविप ने इन समस्याओं पर कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us