SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत:

हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत:

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले के जैतपुर थाना इलाके में बुधवार रात करीब 8:30 बजे सड़क हादसे में 30 साल के बाइक सवार युवक सोनू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भठिया स्थित पेट्रोल पंप से बाहर निकलते समय एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी मोटरसाइकिल को रौंद दिया। मृतक सोनू वर्मा खोड़ी गांव के रहने वाला था।

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भठिया-जैतपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में रेत का अवैध परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है और तेज रफ्तार हाइवा लगातार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सूचना मिलने पर जैतपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।

पेट्रोल भरवाकर बाहर निकलते ही हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनू वर्मा अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद पंप से बाहर निकल रहे थे। तभी एमपी 18 जेडडी 6102 नंबर का एक तेज रफ्तार हाइवा अचानक पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ा और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

अवैध रेत परिवहन से परेशान हैं ग्रामीण

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पास ही स्थित कुनुक नदी से दिन-रात अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। रेत से भरे भारी हाइवा गांव के रास्तों से बेहद तेज गति में गुजरते हैं, जिससे हर वक्त बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us