श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जबलपुर। चरगवां स्थित पुल की रेलिंग से फंदे पर लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
फंदा लगाने की बात सामने आई
मौके पर पहुंची चरगवां थाना पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवाया था, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।पहचान अहमदपुर निवासी लेखराम गौड़ (40) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा फंदा लगाने की बात सामने आई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब खोलेगी मौत के राज
पुलिस स्वजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
बालक को हत्या की धमकी दे दी
संजीवनी नगर क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय बालक को हत्या की धमकी दे दी। इससे बालक इतना डर गया कि उसके कपड़े गीले हो गए। घबराकर वह घर में जाकर चुपचाप सो गया।
कुछ दिनों पूर्व हुई घटना के बाद से बालक डरा-सहमा रह रहा था। उसके बदले व्यवहार पर स्वजन ने मंगलवार को पूछताछ की, तब बालक ने पूरी बात बताई।
खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी
खेलने के बाद एक बच्चे के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसे लेकर बच्चे के पिता दिलीप खटवानी ने उसे धमकाया। मामले में स्वजन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।










