श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सीएम हेल्पलाइन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोमवार को विभागवार समीक्षा करते हुए 100 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि 50 दिन या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। संबंधित विभाग प्रमुख स्वयं इसकी नियमित मानिटरिंग करें और प्रत्येक शिकायत का जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए।
समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक निराकरण नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला योजना अधिकारी, आरटीओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-1, सीएमओ ब्यौहारी और बाणसागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सी और डी श्रेणी में शामिल विभागों के अधिकारियों को शिकायत निराकरण में सुधार लाकर ए श्रेणी में आने के प्रयास करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार सी और डी श्रेणी में रहने वाले विभागों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए










