SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में लोकायुक्त की कार्रवाई: मेडिकल ऑफिसर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शहडोल में लोकायुक्त की कार्रवाई: मेडिकल ऑफिसर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल में रीवा लोकायुक्त की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उफरी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी की पत्नी के सलग्नीकरण आदेश को निरस्त कराने और रवानगी रोकने के बदले 10 हजार रुपये मांगे थे।

 लोकायुक्त पुलिस के अनुसार उमरिया जिले के पटनार खुर्द निवासी वीरेंद्र सिंह ने 18 मई 2026 को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी के सलग्नीकरण आदेश को निरस्त कराने और रवानगी नहीं देने के एवज में मेडिकल ऑफिसर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पहले 5 हजार रुपये ले चुका था और शेष 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। सत्यापन के आधार पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

शुक्रवार को शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी को तय स्थान पर बुलाया गया। जैसे ही उसने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया और निरीक्षक एस. राम मरावी के नेतृत्व में की गई। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us