SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्‍यार, झांसा देकर जबलपुर की युवती से दुष्कर्म; शादी की बात पर किया नंबर ब्लाक

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्‍यार, झांसा देकर जबलपुर की युवती से दुष्कर्म; शादी की बात पर किया नंबर ब्लाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में युवक ने शादी का झांसा देकर एक 26 वर्षीय युवती का लगातार शारीरिक शोषण किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की गत वर्ष सोशल मीडिया पर ध्रुव मिश्रा से पहचान हुई।

युवती उसके भरोसे में आ गई…

दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपित ने युवती को गौरीघाट मिलने बुलाया। उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती उसके भरोसे में आ गई।

आश्वासन देकर शोषण करता रहा

आरोप है कि तीन सितंबर की शाम ध्रुव ने युवती को संजीवनी नगर स्थित अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का आश्वासन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

विवाह की बात पर दूरी बना ली

जब युवती ने विवाह करने की बात कही तो आरोपित ने उससे दूरी बना ली। उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया और संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद युवती गढ़ा थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित ध्रुव मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

किशोरी से दुष्कर्म के बाद विवाह से मुकरा युवक

तिलवारा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उससे विवाह का वादा किया और बाद में मुकर गया। 17 वर्षीय किशोरी की आशीष ठाकुर से पहचान हुई। दोनों जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए और फिर युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया।

गांव के पास सूनसान जगह पर मिलने बुलाया

एक दिन किशोरी को गांव के पास सूनसान जगह पर मिलने बुलाया। अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ विवाह करने का वादा किया। कुछ समय बाद युवक काम के सिलसिले में पुणे चला गया। वहां पहुंचने के बाद उसने किशोरी को फोन करके पुणे मिलने बुलाया।

घबराकर किशोरी युवक से मिलने के लिए पुणे गई

मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी, जिससे घबराकर किशोरी युवक से मिलने के लिए पुणे गई। वहां पहुंचने पर युवक उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे गांव वापस भेज दिया।

किशोरी ने विवाह के लिए पूछा तो मना कर दिया

कुछ दिनों पूर्व किशोरी ने उससे विवाह के लिए पूछा तो आरोपित ने मना कर दिया। तब किशोरी ने स्वजन को युवक के कृत्य की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित आशीष ठाकुर की तलाश शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us